बुंडू में डालसा ने चलाया डोर-टू-डोर जागरुकता कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

  • एलएडीसीएस चीफ प्रवीण श्रीवास्तव ने दी लोक अदालत की जानकारी

रांची। डालसा ने रांची जिले के बुंडू प्रखंड के डालकीडीह गांव में डोर-टू-डोर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन 9 सितंबर को किया। इस अवसर पर एलएडीसीएस चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, पीएलवी सोनामनी देवी, रूकमनी देवी, रामेश्वर चौधरी, राजा वर्मा एवं विश्वनाथ महतो उपस्थित थे। बुंडू प्रखंड में ‘‘विधिक सेवा आपके द्वारा’’ कार्यक्रम का भी अयोजन किया गया। झालसा के निर्देश और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष, डालसा, रांची के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एलएडीसीएएस चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्‍तव ने 28 सितंबर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन मध्यस्थता के माध्यम से अपने वादों का निःशुल्क निबटारा करा सकते है। उन्होंने बताया कि डायन कहकर किसी को प्रताड़ित करना, मारना एवं पीटना कानून अपराध है।

बाल विवाह पर चर्चा करते हुए एलएडीसीएएस चीफ ने कहा कि अभिभावक अपनी लाडली का विवाह 18 वर्ष के बाद ही करें। नशा उन्मूलन पर कहा कि नशा से शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक क्षति होती है। नशे के आदि व्यक्ति धन का बरबाद करते है और अंत में घर-परिवार पूरी तरह बर्बाद हो जता है। नशा न करें और न ही किसी को करने दें।

डालसा के पीएलवी ने नालसा के 10 स्कीमों के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों को डालसा के तरफ से निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने के तरीकों के बारे में बताया। जागरुकता कार्यक्रम में सोनामनी देवी एवं रूकमनी देवी ने गरीब तबके के लोगों को वृद्धा पेंशन और मजदूर निबंधन कार्ड एवं उससे होनेवाले लाभ के बारे में जानकारी दी।

लोगों से वादों को लोक अदालत में मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने पर जोर दिया गया। अंत में डालसा के पीएलवी ने जागरुकता कार्यक्रम कर राहगीरों के बीच पम्पलेट, लिफलेट तथा कानूनी पुस्तिका का वितरण किया तथा निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj