कोयला कामगारों को दुर्गा पूजा पर मिलेगा 93,750 रुपये बोनस

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • प्रबंधन और यूनियन में हुई सहमति
  • 9 अक्‍टूबर या उससे पहले भुगतान
  • ठेका मजदूरों को 8.33% की दर से

रांची। कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों में कार्यरत कामगारों को दुर्गा पूजा पर 93 हजार 750 रुपये बोनस मिलेगा। नई दिल्‍ली में लोधी रोड स्थित कोल इंडिया के ऑफिस में 29 सितंबर, 2024 को हुई बैठक में इसपर सहमति बनी। बोनस का भुगतान 9 अक्‍टूबर या उससे पहले किया जाएगा। इससे करीब 2.50 लाख कामगार लाभांवित होंगे। ठेकेदारी मज़दूरों को भी 8.33% की दर से बोनस की राशि का भुगतान दीपावली के पहले किया जायेगा।

कोल इंडिया के कार्यालय में आयोजित जेबीसीसीआई-XI की मानकीकरण समिति की तीसरी बैठक के दौरान वर्ष 2023-24 के लिए बोनस भुगतान पर चर्चा की गई। लंबी चर्चा के बाद वर्ष 2023-24 के दौरान समग्र प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से यह सहमति बनी है कि 93,750 रुपये बोनस दिया जाए।

कोल इंडिया, उसकी सहायक कंपनियों के साथ-साथ एससीसीएल के कामगारों को को इसका भुगतान किया जाएगा। राशि का भुगतान 9 अक्‍टूबर, 2024 को या उससे पहले आनुपातिक आधार पर किया जाएगा। एससीसीएल के मामले में भुगतान की तारीख उक्‍त कंपनी प्रबंधन द्वारा ही तय की जा सकती है।

जानकारी हो कि पिछले साल कोयला कामगारों को 85,000 रुपये बोनस दिया गया था। कंपनी को हुए लाभ को देखते हुए कामगार उम्‍मीद लगाए बैठे थे कि इस बार 1 लाख रुपये से अधिक बोनस का भुगतान किया जाएगा।

वर्षवार मिला बोनस

  • 2007 – 6,000
  • 2008 – 8,350
  • 2009 – 10,000
  • 2010 – 15,000
  • 2011 – 21,000
  • 2012 – 26,500
  • 2013 – 31,500
  • 2014 – 40,000
  • 2015 – 48,500
  • 2016 – 54,000
  • 2017 – 57,000
  • 2018 – 60,500
  • 2019 – 64,700
  • 2020 – 68,500
  • 2021 – 72,500
  • 2022 – 76,500
  • 2023 – 85,000
  • 2024 – 93,750

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj