पूर्व CM केजरीवाल को स्टैंडिंग कमेटी मेंबर के चुनाव में बड़ा झटका

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी खबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से आई है, जहां आप को बड़ा झटका लगा है, वहीं भाजपा ने बाजी मार ली है। बता दें कि, एमसीडी सदन में एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में परिणाम सामने आ चुका है। एक रिक्त पद पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। 

एमसीडी के सदन में स्थाई समिति के एक सदस्य के रिक्त पद पर भाजपा पार्षद सुंदर सिंह तंवर जीते हैं। उन्हें 115 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार को एक भी वोट नहीं मिला।

चुनाव में 115 पार्षदों ने ही हिस्सा लिया, जबकि सदन में 249 पार्षद हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया। अब स्थाई समिति में भाजपा को बहुमत प्राप्त हो गया है।

समिति के 18 सदस्यों में भाजपा के 10 और आम आदमी पार्टी के 8 सदस्य हैं। समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित दिख रही है। समिति के इन दोनों पदों का चुनाव अगले महीने होने की संभावना है।

जानकारी के लिए बता दें कि एमसीडी में स्टैंडिंग कमेटी के 18वें सदस्य के चुनाव के लिए कुल 2.5 घंटे का समय किया गया था। लेकिन चुनाव मात्र एक घंटे में ख़त्म हो गया। क्योंकि केवल भाजपा के पार्षद ही वोटिंग में हिस्सा ले रहे थे। जबकि आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने इस चुनाव का बहिष्कार किया था।  कांग्रेस ने गुरुवार को चुनाव से दूर रहने की घोषणा कर दी थी।

इससे पहले दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय ने एमसीडी कमिश्नर को 5 अक्तूबर को स्थायी समिति के सदस्य के लिए चुनाव कराने का निर्देश दिया था। मेयर ने एमसीडी कमिश्नर को पत्र लिखा। उन्होंने कमिश्नर द्वारा घोषित स्टैंडिंग कमेटी सदस्य के चुनाव को अवैध घोषित किया। उधर, आम आदमी पार्टी के विधायक दिल्ली विधानसभा के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया।

बता दें कि गुरुवार को दिल्ली नगर निगम आयुक्त अश्विनी कुमार ने 27 सितंबर को दोपहर 1 बजे स्थायी समिति सदस्य चुनाव कराने का आदेश जारी किया। चुनाव को लेकर दिल्ली सरकार, मेयर और राजनिवास के बीच चले टकराव के बाद एलजी के आदेश पर आयुक्त ने रात को यह निर्देश जारी किया। 

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *