कांके डैम के छठ घाट में सफाई अभियान चलाया गया

झारखंड
Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई के सीएमडी मनोज कुमार ने स्वच्छता ही सेवा के तहत कांके डैम के छठ घाट में सफाई अभियान का नेतृत्व किया। इस स्वच्छता अभियान में संस्थान के निदेशक (तकनीकी/ईएस) शंकर नागाचारी, महाप्रबंधक व विभागागध्यक्ष एवं कर्मचारी सहित रांची नगर निगम के वार्ड-1 के पूर्व पार्षद नकुल तिर्की ने हिस्सा लिया।

इस अभियान के दौरान करीब 500 लोगों द्वारा घाट की सफाई की गयी। लगभग 5000 किलोग्राम कूड़ा निपटान के लिए एकत्र किया गया। कांके डैम के छठ घाट की सफाई ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत रांची नगर निगम द्वारा सीएमपीडीआई (मुख्यालय) को सौंपे गए ‘स्वच्छता लक्ष्य इकाई’ में से एक है। ‘स्वच्छता लक्ष्य ईकाई’ का निर्धारण स्थानीय निगम द्वारा नियत मानकों के आधार पर किया जाता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj