अरविंद अग्रवाल
छत्तरपुर (पलामू)। छत्तरपुर थाना की पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ अभियान चलाया। इसी क्रम में थाना क्षेत्र स्थित अर्जुनडीह गांव से लगभग 200 किलो फूला हुआ जावा महुआ और करीब 10 लीटर महुआ शराब बरामद कर उसे नष्ट किया है।
छत्तरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अर्जुनडीह गांव में छापेमारी की गई। यहां के एक घर के कुछ दूर झाड़ी से भारी मात्रा में फूला हुआ जावा महुआ और शराब बरामद किया गया, जिसे नष्ट किया गाय। कहा कि भारी मात्रा में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने को लेकर गांव के कुछ दूर झाड़ी में किया जा रहा था, जिसे नष्ट कर दिया गया है।
पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण के लिए भिगोने के लिए डाला हुआ करीब 200 किलो जावा महुआ बरामद कर नष्ट कर दिया। साथ ही भट्टी को भी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj