
- केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया कंपनी का दौरा
रांची। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सीसीएल, रांची का दौरा 7 सितंबर को किया। मंत्री ने सीसीएल के कार्य-कलापों का जायजा लिया। कंपनी के उत्पादन, प्रेषण एवं अन्य गतिविधियों की समीक्षा की। उचित दिशा निर्देश दिए। मौके पर सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह एवं निदेशक उपस्थित थे।
मंत्री ने देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कोयले के उत्पादन एवं प्रेषण में और बढ़ोतरी करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने सीसीएल के साथ-साथ सीएमपीडीआई के सीएमडी मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक की।
श्री दुबे ने सीसीएल के पिपरवार क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने वहां सीसीएल के महत्वाकांक्षी परियोजना 20 मेगावाट क्षमता के एक सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। इस सोलर पावर प्लांट का स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।
ज्ञात हो कि सोलर पावर यानी सौर ऊर्जा एक अक्षय ऊर्जा स्रोत है। सूर्य के प्रकाश से ही सौर ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसका इस्तेमाल बिजली रहित इलाकों में बिजली पहुंचाने और घरेलू कामों खाना पकाने इत्यादि में किया जा सकता है। इससे क्षेत्र में वायु प्रदूषण भी कम होगा।
प्रधानमंत्री के दिशानिर्देश पर रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा दिया जा रहा है। पिपरवार दौरे के क्रम में मंत्री ने वहां के अधिकारी एवं हितधारकों से मिले। उन्होंने हितधारकों के समुचित विकास के लिए उचित और बहुमूल्य दिशा निर्देश भी दिए।
इससे पहले रांची आगमन पर मंत्री ने सबसे पहले बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। झारखंड के विकास की कामना की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj