बिहार के युवक को झारखंड में आरपीएफ ने शराब की बोतलों के साथ पकड़ा

झारखंड
Spread the love

रांची। बिहार के युवक को झारखंड में आरपीएफ ने शराब की बोतलों के साथ पकड़ा। दरअसल, दुर्गा पूजा के मद्देनजर रांची मंडल को आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार ने विशेष जांच के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में 23 सितंबर, 2024 को आरपीएफ पोस्ट मुरी में रांची फ्लाइंग टीम ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ अभियान के तहत एक व्यक्ति को पकड़ा।

युवक भारी भरकम बैग (गाड़ी संख्या-18626) में उठने कि कोशिश मुरी स्टेशन पर कर रहा था। जांच करने पर उसके पास 31 शराब की बोतलें मिली। इसका अनुमानित मूल्य 7700 रुपये पाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज कुमार (उम्र 25 वर्ष, पिता-स्वर्गीय तिलक देव प्रसाद, निवास दीपकूला, धनरुआ, पटना) बताया।

युवक ने बताया कि वह ट्रेन से उक्त शराब की बोतलों को लेकर बिहार में उचे मूल्य पर बेचने ले जा रहा था। बाद में उक्त शराब कि बोतलों को सहायक उपनिरीक्षक रवि शेखर ने जब्‍त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मुरी के आरपीएफ इंस्‍पेक्टर संजीव कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग, रांची को आरोपी सहित जब्त शराब को सौंपा गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj