अर्पिता महिला मंडल ने जरूरतमंद महिलाओं को दिया वेजिटेबल कार्ट

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। सीसीएल मुख्यालय के ऑफि‍सर्स वाईव्स वेलफ़ेयर एसोसिएशन अर्पिता महिला मंडल ने जरूरतमंद एवं वंचित महिलाओं को सब्‍जी के साथ वेजिटेबल कार्ट प्रदान किया। मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति‍ सिंह के नेतृत्व में स्थाई आजीविका का साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई।

विगत दिनों विभिन्न सब्जियों के साथ दो ‘वेजिटेबल कार्ट’ का वितरण किया। इतना ही नहीं महिला मंडल के सदस्यों ने लाभुक महिलाओं से सब्जी भी ख़रीदी।  साथ ही, कॉलोनी में मजदूरों के बीच खाने-पीने के पैकेट भी बांटे।

ज्ञात हो कि संगठन लगातार कई वर्षो से समाज के गरीब, जरूरतमंद और वंचित लोगों के सहायतार्थ शिविरों का आयोजन कर उनके बीच जरुरत के सामानों का वितरण करती रहता है। इसी कड़ी में यह पहल महिला मंडल की है। समाज के जरूरतमंद और वंचित महिलाओं को समर्थ व स्शक्त बनाकर नारी शक्ति को मज़बूती प्रदान करना है।

इस अवसर पर सीसीएल की प्रथम महिला श्रीमती प्रीति सिंह सहित महिला मंडल की श्रीमती रीता मिश्रा, श्रीमती शशि दुहान, श्रीमती किरण झा, श्रीमती हिना राठौड़, श्रीमती धारित्री मोहोराना, श्रीमती ममता शरण, श्रीमती त्रिवेणी इनामदार, श्रीमती नीता लाल, श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती सरिता सक्सेना, श्रीमती शिल्पी मोहन, श्रीमती अन्नू मलिक, श्रीमती कविता झा एवं  श्रीमती अर्चना अख़ौरी उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj