
रांची। सीसीएल में सतर्कता जागरुकता अभियान 2024 के अंतर्गत सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार के मार्गदर्शन में तीन विभिन्न कार्यक्रम सीसीएल मुख्यालय सहित क्षेत्रों में आयोजित किया गया। इस वर्ष के अभियान का थीम ‘ईमानदारी की संस्कृति, राष्ट्र की समृद्धि के लिए’ है। यह अभियान 16 अगस्त से प्रारम्भ हो चुका है।
इस क्रम में सीसीएल के बरका सयाल क्षेत्र और मगध-संघमित्रा क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बरका सयाल क्षेत्र में शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि बरका सयाल क्षेत्र के महाप्रबंधक अजय सिंह ने किया। रक्त इकाइयों का संग्रह सीसीएल गांधीनगर अस्पताल के हेमाटोलॉजी विभाग की मेडिकल टीम ने किया।
इसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. रत्नेश जैन, डॉ. श्रिमोई मुखर्जी, डॉ. रंजीत कृष्ण सिंह और डॉ. मोहन मंडल शामिल थे। बरका सयाल क्षेत्र की चिकित्सा टीम का नेतृत्व क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुप कुमार टोप्पो ने किया। इसमें डॉ. नदीम अनवर, डॉ. आफताब और डॉ. रिया शामिल थे।
सीसीएल के कर्मचारी, श्रमिक संघ के सदस्य और बरका सयाल क्षेत्र के विभिन्न वर्गों से आने वाले, सामान्य जनता द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदाताओं को महाप्रबंधक अजय सिंह और सीएमएस डॉ. रत्नेश जैन ने प्रमाण पत्र वितरित किया। शिविर में एकत्रित 20 यूनिट रक्त गांधीनगर अस्पताल के ब्लड बैंक में रखा गया। जरूरतमंद मरीजों के लिए इसका उपयोग किया जाएगा।
मगध संघमित्रा क्षेत्र में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन मगध संघमित्रा क्षेत्र के महाप्रबंधक नृपेंद्र नाथ सिंह ने किया। उन्होंने रक्तदान भी किया। एकत्रित रक्त का उपयोग थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के उपचार में किया जाएगा। शिविर के दौरान कर्मचारी, ग्रामीण, यूनियन सदस्य, आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारी 126 यूनिट रक्तदान किया गया।
उक्त जागरुकता अभियान के दौरान ‘स्मृति तरु – वीएसी 2024’ के अंतर्गत गांधी नगर अस्पताल, रांची में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण का नेतृत्व सीएमएस प्रभारी डॉ. रत्नेश जैन, विभागाध्यक्ष, अस्पताल के डॉक्टर, कर्मचारी और अन्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी के साथ किया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj