कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस कमेटी ने किया स्वागत

राजनीति झारखंड
Spread the love

चक्रधरपुर। कांग्रेस पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस की जिला कमेटी ने स्वागत किया। इसका नेतृत्व पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास और जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने किया। कांग्रेस पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के रांची एयरपोर्ट पंहुचने पर पूरे गाजे बाजे एवं फूलमाला से उनका स्वागत करते हुए कांग्रेस भवन लाया गया।

इस मौके पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से कहा कि झारखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव होना है। उन्होंने कहा पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां पर अधिक से अधिक कांग्रेस का विधायक विधानसभा चुनाव में उतारा जाए। इससे हमारी पार्टी और मजबूत हो सके। लोकसभा चुनाव में गठबंधन धर्म का पालन करते हुए हम लोगों ने लोकसभा सीट भारी मतों से जीत दर्ज कराई थी। अब वक्त आया है कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में उतारकर अधिक से अधिक यहां से विधायक बन सके।

इस मौके पर जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकु, विजय सामड, राजेश शुक्ला, रवि मुंडरी, शांतनु राय समेत काफी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj