एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना में बांटा गया तिरंगा

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत झंडा का वितरण किया जा रहा है। वितरण समारोह महाप्रबंधक शिव प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है। हर घर तिरंगा अभियान की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है।

महाप्रबंधक शिव प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें स्वतंत्र भारत में जन्म लेने का अवसर मिला है। हमारा देश अपने गौरवशाली इतिहास के लिए जाना जाता है। भारत का नागरिक होना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने देश की प्रगति और समृद्धि में योगदान दें।

सभी अधिकारी एवं कर्मचारि‍यों को तिरंगा झंडा देने के साथ-साथ भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। तिरंगा वितरण समारोह को परियोजना के अपर महाप्रबंधक एसपी गुप्ता और रोहित पाल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj