- स्लरी मजदूरों को 15 दिनों में नियोजित करने की मांग
प्रशांत अंबष्ठ
गोमिया। सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत स्वांग वाशरी से जुड़े स्लरी मजदूरोँ को 15 दिनों में नियोजित नहीं करने पर जीएम ऑफिस में ताला बंद कर देंगे। उक्त बातें गुरुवार को स्वांग वाशरी झकोमयू कार्यालय में यूनियन के कथारा प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय संयुक्त सचिव सह स्वांग वाशरी के शाखा सचिव मुमताज आलम ने मीडिया से कही। श्री आलम ने कहा विगत 2009-10 में सीसीएल प्रबंधन ने 324 स्लरी मजदूरों को नियोजित करने का आदेश निर्गत किया गया था। इसमें एटक यूनियन से जुड़े प्रतिनिधियों ने मजदूरों की पहचान (सत्यापन) कर सीसीएल प्रबंधन को जानकारी दी। इसके बाद मजदूर बहाल किए गए।
यूनियन द्वारा पहचान किए गए मजदूरों में भारी गड़बड़ी पाई गई। इस पर सीसीएल प्रबंधन द्वारा कार्रवाई करते हुए गलत ढंग से नियोजित होने वाले कई मजदूरों को बर्खास्त कर दिया गया। श्री आलम ने कहा बर्खास्त किए गए मजदूरों की जगह सही मजदूरों को प्रबंधन नियोजित नहीं कर रहा है। मजदूरों की पहचान यूनियन द्वारा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज उन मजदूरों के समक्ष भूखों मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कई मजदूर उम्र सीमा पार कर चुके हैं। कुछ की मौत हो चुकी है। वर्षों से सीसीएल प्रबंधन न्यायालय के आदेश पर टालमटोल करते हुए स्लरी मजदूरों को नियोजित नहीं कर रहा है।
श्री आलम ने कहा कि स्लरी मजदूर बेनी केवट ने अपने नियोजन की जगह दूसरे को नियोजित किये जाने पर गोमिया थाना में मामला दर्ज किया। बीते 19 अगस्त, 2024 को तेनुघाट न्यायालय द्वारा स्लरी मजदूर के पक्ष में सुनवाई करते हुए एटक से जुडे यूनियन प्रतिनिधि सुरेश शर्मा को एक वर्ष की सजा दी गई। वह अभी बेल पर बाहर है। उन्होंने कहा वर्तमान में 182 से अधिक मजदूरों का नियोजन लंबित है। इस संबंध में यूनियन के वरीय पदाधिकारी के अलावा मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी दी गई है।
झकोमयू निरंतर मजदूरों की बहाली के लेकर सीसीएल प्रबंधन से वार्ता कर रही है। हालांकि बरसों बीत जाने के बाद भी सीसीएल प्रबंधन द्वारा पहल नहीं किए जाने से बाध्य होकर जीएम कार्यालय में ताला बंद करने का मजदूरों ने फैसला किया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj