अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह का मुख्य आरोपी यहां से गिरफ्तार, NIA तीन साल से कर रही थी तलाश

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी खबर आई है, NIA ने अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी में शामिल मुख्य आरोपी श्रीलंकाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। एजेंसी तीन साल से उसकी तलाश कर रही थी, उसका पूर्व में लिट्टे से भी संबंध रहा है। आरोपी सीनी आबुलखान को तमिलनाडु के रामनाथपुरम से पकड़ा गया है।

एनआईए द्वारा जांच में पाया गया कि वह अपने सहयोगियों के साथ पीड़ितों को मंगलुरु भेजने से पहले एक नाव में कैद करने में भी शामिल था। फरार होने के तीन साल बाद एनआईए ने शनिवार को उसे पकड़ा है। यह मामला मंगलुरु सिटी पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था।

एनआईए की जांच में पता चला कि एक श्रीलंकाई ईसन रैकेट का सरगना है। जांच एजेंसी ने कहा, ‘उसने झूठे लालच देकर 38 श्रीलंकाई नागरिकों को अवैध रूप से तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों पर लाने के लिए आरोपियों के साथ मिलीभगत की थी।’ एनआईए ने अक्टूबर 2021 और जनवरी 2024 के बीच तीन भगोड़ों सहित 10 आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। शेष भगोड़ों को पकड़ने के लिए जांच जारी है।