
रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले तीन सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों का आमरण अनशन सह धरना प्रदर्शन मुख्यमंत्री के समक्ष दूसरे दिन 6 अगस्त को भी जारी रहा। अनशनकारियों के समर्थन में रांची, लोहरदगा, धनबाद, जामताड़ा, पलामू, गढ़वा, दुमका, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम व खूंटी से शिक्षक पहुंचे। पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष शिव शंकर पोलाई ने सभी अनशनकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
संघ अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राममूर्ति ठाकुर व मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक शिक्षकों का अनशन का कारवां बढ़ता ही जाएगा। इस कड़ी में पलामू जिले के निर्मल कुमार अनशन में जुड़े। उन्होंने मांग की कि राज्य के अन्य कर्मियों की भांति शिक्षकों के लिए भी एमएसीपी सरकार लागू करे।
शिक्षकों ने कहा कि एक जनवरी, 2006 से छठे वेतनमान लागू हुआ। इसके वेतन निर्धारण में हुई विसंगति को दूर करने की मांग शिक्षक वर्षों से कर रहे हैं। इसमें भी सरकार सचिवालय कर्मी को वित्तीय लाभ दे रही है, जबकि शिक्षक इससे वंचित हैं। यह शिक्षकों के साथ अन्याय है। अंतर जिला स्थानांतरण में गृह जिला में स्थानांतरण का विकल्प देने की मांग भी की जा रही है। इसे लेकर शिक्षक आमरण अनशन सह धरना प्रदर्शन करने को विवश हैं।
मंच संचालन सुरंजन कुमार ने किया। आमरन अनशन में अनूप केसरी, राममूर्ति ठाकुर, मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद, संतोष कुमार, दीपक दत्ता, अनिल कुमार सिंह, बाल्मिकी कुमार, राकेश कुमार, अजय ज्ञानी, सलीम सहाय, सागनेन टुडु, मनोरजन कुमार, अमरेश सिंह, महेश्वर घोष, हरी प्रसाद राम, संजय कुमार, नंदकिशोर सिंह, सुनील दुबे, संजय कुमार, प्रेम कुमार शर्मा, राजीव लोचन, सुधीर दुबे, प्रदीप नारायण सिंह, डॉ अजय कुमार, सुरंजन कुमार, जूवेल हांसदा, पवन ठाकुर, संजय कंडुलना शामिल हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj