बीएयू के वेटनरी कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • गीता का उपदेश सभी मनुष्य के लिए प्रेरणास्त्रोत: कुलपति डॉ एससी दुबे

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने 26 अगस्त को शाम 5 बजे से 11 बजे तक गीत, संगीत, नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रात 12 बजे आचार्य सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। 27 अगस्त को हवन, आरती और दही हांड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्नातक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया गीता का उपदेश सभी मनुष्य के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मनुष्य को उसके द्वारा किए गए कर्मों के अनुसार ही फल प्राप्त होता है। इसलिए सदैव सत्कर्म करने चाहिए। जो व्यक्ति गीता के संदेशों को अपने जीवन में उतारता है, वह सभी दुखों, वासनाओं, क्रोध, ईर्ष्या, लोभ, मोह, लालच के बंधनों से मुक्त हो जाता है।

कार्यक्रम का संयोजन कॉलेज की सांस्कृतिक प्रभारी डॉ नंदनी कुमारी के मार्गदर्शन में अक्षय राठौर और तान्या ने किया। पशुचिकित्सा संकाय के डीन डॉ सुशील प्रसाद, डीन पीजी डॉ एमके गुप्ता, निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ जगरनाथ उरांव, डीएसडब्लू डॉ बीके अग्रवाल, एसोसिएट डीन डॉ एके पाण्डेय सहित संकाय के शिक्षकों एवं 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने आयोजन में भाग लिया।

वर्ष 1961 में रांची वेटनरी कॉलेज की स्थापना के समय से ही यहां प्रतिवर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। संयुक्त बिहार में सन 1927 में स्थापित बिहार वेटनरी कॉलेज में भी स्थापनाकाल से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj