रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर और विश्वविख्यात हॉकी खिलाड़ी रहे मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर विवि के प्रभारी कुलपति वी.के. डांडीन ने खेल को स्वस्थ तन और मन का प्रतीक बताते हुए सभी लोगों को इससे जुड़ने की सलाह दी। उन्होंने देश में खेल से संबंधित कई पुरस्कारों का जिक्र करते हुए विवि में भी इसी तरह के पुरस्कारों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
कुलसचिव डॉ. वी.के. सिंह ने विवि में खेलों से संबंधित विभिन्न स्पर्धाओं के आयोजन पर जोर दिया, जिससे विद्यार्थियों में टीम स्पिरिट और नेतृत्व कौशल का विकास किया जा सके। स्वागत डॉ. अशोक अस्थाना और धन्यवाद सुभाष शाहदेव ने दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरोही आनंद ने किया।
इस अवसर पर डॉ. सुभानी बाड़ा, डॉ. नीलिमा पाठक, डॉ. हरिबाबू शुक्ला, डॉ. संदीप, डॉ. आर. एम. झा, डॉ. पंकज गोस्वामी एवं अन्य शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।
विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, डायरेक्टर जनरल प्रो. गोपाल पाठक और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj