रांची। विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर झारखंड फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन और द रांची प्रेस क्लब ने मिलकर दो दिवसीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन किया। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। रांची के सभी फोटोग्राफरों की एक से बढ़कर तस्वीर फोटो प्रदर्शनी में लगी है। फोटो प्रदर्शनी में राज्य और पड़ोसी राज्य से सैकड़ों प्रतिभागी आए, जिसमें कई लोगों ने अपने-अपने नजरिए से तस्वीर खींचकर प्रतियोगिता में भेजी है।
इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूरी तस्वीर को देखा। उन्होंने कहा कि यहां स्कूल के बच्चों को भी लाए। रांची प्रेस क्लब में स्कूली बच्चों को बुलाकर प्रोग्राम कराए। रांची के फोटोग्राफरों की मेहनत और उनके द्वारा खींची गई अनमोल तस्वीरों को देखकर उन्होंने फोटोग्राफरों को बधाई दी। कहा कि आपकी तस्वीर सिर्फ बोलती है। इन तस्वीरों के माध्यम से समाज में कई बदलाव भी देखे जाते हैं।
उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेश सिंह के साथ:साथ एसोसिएशन और प्रेस क्लब के सभी पदधारी और सदस्य उपस्थिति थे। फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन रांची प्रेस क्लब में किया गया है।
समापन सोमारोह के मुख्य अथिति अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, कला -संस्कृति, खेलकूद व युवा विभाग के मंत्री हफीजुल हसन होंगे। कल यानी 19 अगस्त को संध्या 6 बजे समापन समारोह में वरीय फोटोजर्नलिस्ट को सम्मानित किया जायेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj