द रांची प्रेस क्लब में फोटो प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता 18 अगस्‍त से

झारखंड
Spread the love

रांची। वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के अवसर पर फोटो प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन और द रांची प्रेस क्लब 18 और 19 अगस्त को कर रहा है। द रांची प्रेस में फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन एव द रांची प्रेस क्लब के पदधारियों ने इसके पोस्टर का विमोचन किया।

प्रतिभागि‍यों को द रांची प्रेस क्लब में अपने फोटो का प्रिंट आउट 10 से 16 अगस्त तक जमा करना है। रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपये जमा करना है। फोटोजर्नलिस्ट के लिए प्रतियोगिता नहीं रहेगी। उनका फोटो सिर्फ प्रदर्शनी के लिए लगाया जाएगा। अन्य कोई भी इस प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके पर वरिष्ठ फोटोजर्नलिस्ट को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रदर्शनी 18 तारीख को 12 बजे से शुरू होगी, जो 19 तारीख को दिनभर चलेगी। शाम में समापन समारोह होगा।  

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj