व्यक्तिगत विकास एवं टीम बिल्डिंग पर कार्यशाला का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार और रांची जिला प्रशासन के सहयोग से अनगड़ा प्रखंड सभागार में पीरामल फाउंडेशन ने एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। मुख्य अतिथि आत्मा के उप परियोजना निदेशक एस.के. झा थे। व्यक्तिगत विकास एवं टीम बिल्डिंग विषयक इस कार्यशाला में 5 प्रखंडों के 43 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यशाला में अनगड़ा, रातु, ओरमांझी, बुंडू और सिल्ली के पीएचडी, कृषि विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से व्यक्तिगत विकास, टीम भावना, सहयोग एवं समानुभूति की भावना, प्रतिदिन कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं, कारणों एवं उनके समाधानों का विकास करना था।

इसके अंतर्गत सभी पदाधिकारियों ने खुद के व्यक्तित्व को दर्शाता अपना झंडा बनाया। सभी प्रतिभागियों ने टावर एक्टिविटी के माध्यम से टीम वर्क एवं टीम बिल्डिंग के महत्व को समझा। इसके बाद सभी ने अपने कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याएं, उनके कारण और समाधान को ट्री एक्टिविटी के माध्यम से लिखकर चर्चा की।

मुख्य अतिथि ने बताया कि एक ही दिनचर्या होने से हम अपनी क्रिएटिविटी को खोने लगते हैं। कार्यशाला में हम विभिन्न एक्टिविटी के माध्यम से खुद को समझने और अपने कौशल का विकास करने के प्रति जागरूक हुए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को कृषि विभाग द्वारा संचालित होने वाली कुछ योजनाओं की भी जानकारी देकर प्रेरित किया।

कार्यशाला के समापन पर पदाधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रतिदिन एक ही प्रकार का कार्य करके अरुचि पैदा हो जाती है। कार्यशाला में विभिन्न एक्टिविटी करके अच्छा लगा। खुद को समझने और टीम वर्क की भावना का विकास हुआ।

कार्यशाला का संचालन पीरामल फाउंडेशन की वरिष्ठ कार्यक्रम निदेशक गीता वेणुगोपाल और कार्यक्रम निदेशक सुरभि ने किया। इस अवसर पर पीरामल फाउंडेशन के विप्लव शंकर डे, विजेश कुमार, शुभम शुक्ला, कृति रानी, गांधी फेलो रिकछंदा, नारायणी, अरुण मिश्रा, मुगीस आलम व रितेश पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj