रांची। राष्ट्रीय महिला परिषद और ओजस्विनी ने जन्माष्टमी महोत्सव लटमा रोड, सिंह मोड़ में मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के झारखंड के महामंत्री दिलीप वैद्य एवं भारतीय जनता पार्टी धुर्वा मंडल के अध्यक्ष उमेश यादव थे। विशिष्ट अतिथि मातृशक्ति प्रमुख मती दीपा रानी कुंज थीं। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।
इस महोत्सव में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार और सर्टिफिकेट दिया गया। महोत्सव में राष्ट्रीय महिला परिषद की महामंत्री सीमा शर्मा ने सभी अतिथियों का परिचय कराया।
कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्रीय महिला परिषद की रांची महानगर महामंत्री श्रीमती रेखा रंजन और मंच संचालन ओजस्विनी झारखंड की महामंत्री श्रीमती डाली सिंह ने किया।
इस महोत्सव को सफल बनाने में हटिया नगर ओजस्विनी की अध्यक्ष श्रीमती सलोनी कुमारी, महामंत्री ललिता मिश्रा, राष्ट्रीय महिला परिषद की सुनीता शर्मा, नीलू देवी, बेबी देवी, तन्द्रा मुखर्जी, नीतू शर्मा, सुप्रिया पाठक, कविता गुप्ता एवं भाजपा युवा मोर्चा के धुर्वा मंडल अध्यक्ष चंदन का योगदान रहा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj