बांग्लादेश। हिंसा की आग में जल रहे बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार आज यानी गुरुवार, 8 अगस्त को शपथ लेगी।
स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे शपथग्रहण होगा। यूनुस अंतरिम सरकार का नेतृत्व संभालने के लिए पेरिस से गुरुवार को ही ढाका लौट रहे हैं। आर्मी चीफ ने बताया कि, वह 2 बजे तक ढाका लौटेंगे और इसके बाद रात में शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
देश में चल रही राजनीतिक अशांति और विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद अंतरिम सरकार का गठन किया जा रहा है।
ग्रामीण बैंक के संस्थापक और मशहूर सोशल एक्टिविस्ट यूनुस अंतरिम सरकार का नेतृत्व करेंगे। विशेष रूप से, बांग्लादेश की एक अदालत ने कार्यभार संभालने से ठीक एक दिन पहले श्रम कानून उल्लंघन मामले में यूनुस की पिछली सजा को भी पलट दिया है।