उत्पाद सिपाही की नियुक्ति में 5 लाख से अधिक उम्मीदवार होंगे शामिल

झारखंड
Spread the love

  • मुख्यमंत्री ने आरक्षियों की बहाली भी जल्द पूर्ण करने का दिया निर्देश

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के 583 उत्पाद सिपाही की नियुक्ति के लिए गुरुवार से शारीरिक दक्षता जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें 5,13,832 आवेदक भाग लेंगे। साहेबगंज समेत अन्य जिलों में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की जांच शुरू कर की दी गई है। पलामू ज़िला में 27 अगस्त से शारीरिक दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

अन्य जिलों में आज से शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कुल 7 चयन पार्षद द्वारा क़रीब 6000-6000 आवेदकों की शारीरिक दक्षता की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कर समय सीमा के अंदर नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस के तहत आरक्षियों की बहाली भी जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया है।

जेपीएससी और जेएसएससी के द्वारा लगातार विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी कर अहर्ता प्राप्त अभ्यर्थियों से आवेदन स्वीकार कर नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण किया जा रहा है। वर्ष 2020 से अबतक (जून, 2024) में भेजी गई अधियाचित 26,443 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। साथ ही, परीक्षा आयोजित कर नियुक्ति का क्रम जारी है।

जेएसएससी द्वारा झारखंड वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2021 में 58, रिम्स, रांची अन्तर्गत परिचारिका श्रेणी ए’ के पद पर नियुक्ति हेके लिए प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के तहत 336, इंटरमीडिएट स्तर (कम्प्यूटर ज्ञान एवं कम्प्यूटर में हिन्दी टंकण अहर्ता धारक पद के लिए) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2017 के तहत 2601, रिम्स, रांची अन्तर्गत्त तृतीय श्रेणी के पदों पर नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा-2022 (नियमित भत्ती एवं बैकलॉग भर्ती) के तहत 16 पदों पर नियुक्ति हुई।

संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2016 में जिला स्तरीय 4, 626 एवं राज्य स्तरीय 4400, स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत 2531, झारखण्ड प्रयोगशाला सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत 550 एवं झारखण्ड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत 1429 पदों पर युवाओं की नियुक्ति हुई। वे सरकार का अंग बने हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj