रांची। हरियाणा के लोगों की महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से हरियाणा संघ में ज्यादा से ज्यादा आजीवन सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया। हरियाणा संघ के 50 से भी ज्यादा सदस्यों की मौजूदगी के बीच चर्चा और परिचर्चा की गई। सभा के सहमति से रमेश चंद्र शर्मा व विनोद जैन के नेतृत्व में 11 सदस्यों की संचालन समिति का गठन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 31 अगस्त, 2024 तक ज्यादा से ज्यादा संघ का आजीवन सदस्य बनाकर सितंबर में कार्यसमिति का चुनाव कराया जाएगा। इसी निमित मारवाड़ी ब्राह्मण भवन के सभागार में हुई संचालन समिति की बैठक में 100 से अधिक लोगों ने आजीवन सदस्यता ग्रहण की।
अगली बैठक 24 अगस्त, 2024 को पुनः बुलाई गई है। बैठक में रमेश चंद्र शर्मा, लक्ष्मी चंद दीक्षित, श्याम बिहारी गोयनका, सोमदत्त शर्मा, अरुण शर्मा, प्रमोद सारस्वत, अनिल अग्रवाल, बेदु छापड़िया, दीपेश निराला, महेंद्र कुमार शर्मा, शिव भगवान अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj