श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल निर्माण का लगाया गया मुख्‍य स्‍तंभ

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। कांके रोड के गोंदा टाउन स्थित श्री श्री दुर्गा पूजा समिति के वर्ष-2024 के दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण का विधिवत रूप से मुख्य स्तंभ 30 अगस्‍त को लगाया गया। इस बार पूजा समिति विशाल काल्पनिक महल का प्रारूप बनाने जा रही है। समिति के सचिव नकुल तिर्की ने बताया कि‍ इसबार पूजा में समिति बहुत बड़ी तैयारी के साथ भक्तों के समक्ष अपनी प्रस्तुति देने जा रही है।

समिति के कोषाध्यक्ष राजेश रजक ने बताया कि‍ दुर्गा पूजा समिति अपनी 78वीं पूजा को यादगार बनाएगी। इस क्रम में भक्तों के लिए और भक्तों द्वारा दी गई सेवा पर ही आधारित पंडाल का निर्माण करेगी। अपनी पारंपरिक पूजा के लिए विख्यात कांके रोड पूजा समिति माता रानी के दरबार को भक्तिमय बनाने में पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से लगी है।

इस कार्यक्रम में रमेंद्र कुमार, विश्‍वनाथ सरकार, गौतम गोराई, राजू रजक, रमेश सिंह, विजय कुमार, राजीव वर्मा, कन्हैया अरोरा, माथु उरांव, कांति पाल, शेखर शाहदेव, बप्पा दास, विनय कुमार सहित सभी सदस्यों की उपस्थिति में माता के जयकारे के साथ स्तंभ स्थापित किया गया। यह जानकारी प्रदीप लकड़ा और राणा मिश्रा ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj