लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल ने भोजन का किया वितरण

झारखंड सरोकार
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में भोजन का वितरण करता है। इसे जारी रखते हुए क्लब के पदधारियों ने अस्पताल परिसर में मरीज, उनके परिजनों के साथ ही आसपास के असहाय लोगों के बीच भोजन का वितरण 10 अगस्‍त को किया।

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड चैबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री मौजूद थे। उन्होंने क्लब के पदधारी और सदस्यों का उत्साहवर्द्धन किया। कहा कि गरीबों के बीच भोजन का वितरण करना सराहनीय प्रयास है। समाज के अन्य लोगों को ऐसे नेक प्रयास करने की प्रेरणा मिलती है।

क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा और चार्टर प्रेसिडेंट शैलेश अग्रवाल ने बताया कि संस्‍था के इस प्रोजेक्ट के तीसरे चरण में आज लगभग 800 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। हमारा प्रोग्राम प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में संचालित होगा। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग करने के लिए अस्पताल प्रबंधन और क्लब के सदस्य एवं समाजसेवियों के प्रति आभार जताया।

आज के प्रोजेक्ट को सफल बनाने में क्लब के उपाध्यक्ष खुशबु अग्रवाल, सचिव मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, पूर्व जिलापाल कमल जैन, ज़ोनल चेयरमैन रतनलाल अग्रवाल, रीजनल चेयरमेन प्रेम शंकर मिश्रा, पीआरओ अल्तमश आलम, पीयूष कुमार, प्रीति कुमारी का भरपूर योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj