लाइफ केयर अस्पताल ने पूरे किये नौ साल

झारखंड सेहत
Spread the love

रांची। रांची शहर के बूटी मोड़ के नजदीक स्थित लाइफ केयर अस्पताल ने 9 साल पूरे कर लिए। अस्पताल की स्थापना रक्षाबंधन के दिन अगस्त, 2016 में हुई थी। इसकी नींव स्किन स्पेशलिस्ट जनरल फिजिशियन दिवंगत डॉ बीके सिन्हा ने रखी थी। उनका कोविड 2020 के दौरान देहांत हो गया।

अस्पताल की स्थापना के 6 महीने बाद ही 2017 में ऑर्थो विशेषज्ञ डॉक्टर रजनीश अस्पताल का हिस्सा बन गये। सितंबर 2017 में ही अस्पताल में आर्थो  सेंटर की शुरुआत हुई। कोविड जैसे महामारी के बीच डॉ रजनीश मरीज की उसके परिवार के सदस्यों की तरह सेवा की। धीरे-धीरे अस्पताल में डॉ रजनीश ने कई सुविधाएं मरीजों के लिए बढ़ाई। आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना से जोड़ा, ताकि गरीब जरुरतमंद का इलाज नि:शुल्क हो सके। डॉ रजनीश को स्वास्थ्य सेवा के लिए कोविड वॉरियर्स ऑफ झारखंड अवार्ड सहित कई अवार्डों से भी सम्मानित किया गया है।

अस्‍पताल में आर्थोमोलॉजी, आईसीयू, एन आइसीयू, बीआईसीयू, प्लास्टिक सर्जरी,  घुटना प्रतिरोपण, नेत्र रोग, नेफ्रो, ब्रेन, यूरो, पेयड्रिक, ट्रामा सेंटर, मल्टी स्पेशयलिस्ट, सुपर स्पेशयालिटी जैसी सुविधाएं यहां पर उपलब्ध है।

वर्तमान में डॉ रजनीश, डॉ हेमलता सहित डॉ राहुल सिन्हा, डॉ रंजीत कुमार,  डॉ विवेक गोस्वामी, डॉ मनीष राय, डॉ विकास चंद्रा, डॉ आलोक चंद्रा प्रकाश, डॉ वकार अहमद, डॉ विक्रम, डॉ काशिफ जमाल, डॉ सैमुवल लकड़ा, डॉ रजनीश बरियार, डॉ प्रियंका बरियार सहित अस्पताल स्टाफ, नर्स सभी अस्पताल को बेहतर बनाने के लिए 24 घंटा तक लगे हैं।

इस अवसर पर रांची के नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने कहा कि लाइफ केयर अस्पताल स्वास्थ्य की क्षेत्र में बेहतर काम कर रहा है। वर्तमान समय में जहां अस्पतालों में महंगा इलाज किया जा  रहा है, ऐसे समय में लाइफ केयर अस्पताल स्वास्थ्य की क्षेत्र में सेवाभाव से काम कर रहा है। गरीब, असहाय,  जरूरतमंदों का यहां इलाज यहां हो रहा है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj