कुष्ठ रोग खोज अभियान 28 अगस्त से, डीडीसी ने की चर्चा

झारखंड
Spread the love

लोहरदगा। जिले में 28 अगस्त से 13 सितंबर 2024 कुष्ठ रोग खोज अभियान (2024-25) का प्रथम चक्र चलेगा। उप विकास आयुक्‍त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में 20 अगस्‍त को इसकी रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिला परिषद सभागार में हुई इस बैठक में सिविल सर्जन को इस कार्यक्रम की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।

सिविल सर्जन को कम्युनिटी जागरुकता कार्यक्रम चलाये जाने, रोग को प्रारंभिक रूप से चिन्हित कर उपचार के लिए आवश्यक कार्रवाई करने, सहिया, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कर्मियों को इस अभियान में कार्य की जिम्मेदारी दिए जाने के निर्देश दिए गये।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस अभियान में जन-जन तक पहुंचने के लिए पंचायत स्तरीय ग्रुप बनाएं। इस अभियान में कोई छूटना नहीं चाहिए। अभियान का उद्देश्य छूटे हुए रोगियों को शामिल कर उन्हें निरोगी बनाना है। इस कार्यक्रम को हमें मिलकर सफल बनाना है।

बैठक में सिविल सर्जन लोहरदगा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

आवासीय प्रशिक्षण के लिए 13 का चयन

लोहरदगा। होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने और उन्हें 18 माह का आवासीय प्रशिक्षण देने के लिए 13 युवक-युवतियों का चयन किया गया। इसमें डिप्लोमा इन फ्रंट ऑफिस कोर्स के लिए 5, डिप्लोमा इन हाउस कीपिंग के लिए 3 और क्रॉफ्टमैनशिप सर्टिफिकेट कोर्स इन फूड प्रोडक्शन एंड पेस्ट्री कोर्स के लिए 5 युवक-युवतियां शामिल हैं।

उक्त सभी युवक-युवतियों को 18 माह के आवासीय प्रशिक्षण प्रशिक्षण के लिए 21 अगस्‍त को समाहरणालय परिसर से रांची के ब्राम्बे स्थित आईएचएम के लिए सड़क मार्ग से रवाना किया जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj