Jharkhand Weather : कल से बदल जाएगा मौसम का मिजाज, जानें असर

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में मॉनसून सामान्‍य रहा। कुछ जगहों पर भारी बारिश हुई। कल यानी 14 अगस्‍त से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। कई जगह भारी बारिश और वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 13 अगस्‍त, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

कल से सभी जगह बारिश

केंद्र के अनुसार राज्‍य में 14 से 19 अगस्‍त तक राज्‍य के लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश

  • केंद्र के अनुसार राज्‍य के पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, रांची, लोहरदगा, लातेहार जिलों में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।
  • केंद्र के अनुसार 17 अगस्‍त को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj