Jharkhand Weather : कल इन पांच जिलों में होगी बहुत भारी बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में कल यानी 26 अगस्‍त को पांच जिलों में बहुत भारी बारिश होगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर वज्रपात होने की आशंका भी है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 25 अगस्‍त, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

कल सभी जगह बारिश

केंद्र के अनुसार राज्‍य में 26 अगस्‍त को लगभग सभी स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

27 से कई जगहों में बारिश

केंद्र के अनुसार राज्‍य में 27 से 29 अगस्‍त तक राज्‍य में कई स्‍थानों पर हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

यहां होगी बहुत भारी बारिश

राज्‍य के बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह एवं देवघर जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

कल से यहां भारी बारिश

  • केंद्र के अनुसार 26 अगस्‍त को गोड्डा, पाकुड़, दुमका, साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्‍मीद है। कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका भी है।
  • राज्‍य के उत्‍तरी-पूर्वी भागों में 27 अगस्‍त को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में असर पड़ने की संभावना है।
  • राज्‍य के उत्तर-पश्चिम एवं दक्षिण भागों में 28 अगस्‍त को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा जिलों में असर पड़ने की संभावना है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj