Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है। कल यानी 6 अगस्त से लगातार भारी बारिश होगी। कई जगह वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 5 अगस्त, 2024 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की उम्मीद है।
कल से सभी जगहों में बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार 6 और 7 अगस्त तक राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
8 से कई जगह बारिश
केंद्र के अनुसार राज्य में 8 अगस्त से 11 अगस्त तक राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में भारी बारिश
- केंद्र के अनुसार 6 अगस्त को दक्षिणी और निकटवर्ती पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा में देखने को मिलेगा।
- केंद्र के अनुसार 7 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj