Jharkhand Weather : रांची। एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने बारिश को लेकर स्पेशल बुलेटिन जारी की है। राज्य के कई जिलों के लिए आज यानी 2 अगस्त को रेड अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यहां के लिए रेड अलर्ट
केंद्र ने गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग और गुमला जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक इन जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की आशंका है।
यहां के लिए येलो अलर्ट जारी
केंद्र ने कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी और सिमडेगा जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार इन जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।
यहां भारी बारिश के संकेत
केंद्र के अनुसार देवघर और जामताड़ा जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र के संकेत को लेकर लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8