Jharkhand : अबुबकर सिद्दीख पी को कृषि सचिव का अतिरिक्‍त प्रभार

झारखंड
Spread the love

रांची। अबुबकर सिद्दीख पी को कृषि सचिव का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है। डॉ नितिन मदन कुलकर्णी पूर्व की तरह राज्‍यपाल के प्रधान सचिव बनी रहेगी। सरकार ने कई आईएएस की पोस्टिंग की है। कुछ को अतिरिक्‍त प्रभार दिया है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 29 अगस्‍त को जारी कर दिया।

राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर पदस्थापित डॉ नि‍ति‍न मदन कुलकर्णी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया था। उक्‍त आदेश को विलोपित कर दिया गया है। डॉ  कुलकर्णी पूर्ववत राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद पर बने रहेंगे।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे डॉ अमिताभ कौशल को अगले आदेश तक वाणिज्य कर विभाग के सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित अबुबकर सिद्दीख पी अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

श्रीमती विप्रा पाल को राज्‍यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया था। उक्‍त आदेश को विलोपित कर दिया गया है। श्रीमती भाल पूर्व की तरह सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेन्स विभाग के सचिव (अतिरिक्त प्रभार-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क लिमिटेड) के पद पर बनी रहेंगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj