जमशेदपुर में एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम शुरू करेगा आईआईटी खड़गपुर

झारखंड
Spread the love

  • कामकाजी पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया यह प्रोग्राम

जमशेदपुर। आईआईटी खड़गपुर के विनोद गुप्ता स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (वीजीएसओएम) ने जमशेदपुर में एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की। कामकाजी पेशेवरों के लिए डिज़ाइन किया गया यह प्रीमियर प्रोग्राम दो साल का है। इसमें जमशेदपुर में व्यक्तिगत रूप से आयोजित सप्ताहांत कक्षाएं शामिल हैं।

एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम का उद्देश्य प्रतिभागियों को आज के जटिल और गतिशील परिवेश में व्यवसायों के समग्र विकास के लिए आवश्यक ट्रांसडिसिप्लिनरी ओरिएंटेशन से लैस करना है। यह प्रोग्राम उन पेशेवरों के लिए आदर्श पाठ्यक्रम है जो अपनी वर्तमान कार्य की भूमिकाओं को जारी रखते हुए अपने करियर को कौशल उन्नयन के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं।

वीजीएसओएम आईआईटी खड़गपुर की डीन डॉ. संगीता साहने ने कहा कि यह एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम पेशेवरों को उनके करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रोग्राम पिछले 12 वर्षों से अन्य स्थानों पर सफलतापूर्वक संचालित किया जा  रहा है। हम इसे जमशेदपुर में शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। इस वर्ष यह प्रोग्राम दो वर्षों का है। इसमें छात्रों को वैश्विक अनुभव प्रदान करने के लिए एक विशेष अंतर्राष्ट्रीय कैंपस इमर्शन शामिल है।

डॉ साहने ने कहा कि हम इस विश्व स्तरीय शिक्षा को जमशेदपुर में शुरू करने के लिए अपने मार्केटिंग पार्टनर के रूप में जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन के साथ सहयोग करने के लिए रोमांचित हैं।

इस अवसर पर, वीजीएसओएम आईआईटी खड़गपुर के प्रो. सुरोजीत मुखर्जी और प्रो. अभिजीत चंद्रा, जेएमए टीम के अधिकारियों के साथ उपस्थित थे।

एग्जीक्यूटिव एमबीए प्रोग्राम के लिए आवेदन की प्रक्रिया चालू हैं। अधिक जानकारी और आवेदन करने के लिए कृपया https://som.iitkgp.ac.in/ पर जाएं या 8149650457 पर संपर्क करें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj