Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 28 अगस्‍त, 2024

मेष

आरंभ में किसी कार्य को लेकर जल्दबाजी रहेगी। दोपहर बाद लगभग सभी कार्यों को आराम से ही करेंगे। किसी भी काम को लेकर ज्यादा भागदौड़ करने के मूड में नहीं रहेंगे। सहज जितना प्राप्त होगा, उसी में संतोष कर लेंगे। व्यवसाय में निवेश करेंगे। निकट भविष्य में अवश्य ही धन दोगना होकर मिलेगा।

वृष

आर्थिक मामलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। व्यवसायी वर्ग किसी बड़ी योजना अथवा अनुबंध पर कार्य करेंगे। इसका लाभ भी शीघ्र ही मिलना आरम्भ हो जाएगा। धन की आमाद कई स्रोतों से एक साथ हो सकती है। इसके लिए सामाजिक व्यवहारिकता भी बढ़ानी पड़ेगी। आर्थिक उलझनों में कमी आएगी।

मिथुन

दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर सहयोग की कमी रहेगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से परिश्रम भी अधिक करना पड़ेगा। फिर भी, लाभ होने की जगह किसी गलती के कारण हानि उठानी पड़ेगी। लाभ पाने के लिए व्यवहार में कोमलता रखनी पड़ेगी।

कर्क

नए संबंध बनाने के साथ ही पुरानों को भी जोड़े रखने में व्यस्त एवं सफल रहेंगे। घरेलू सुख के साधनों में वृद्धि के लिए खर्च करेंगे। आपकी मानसिकता अन्य लोगों से बेहतर दिखने की रहेगी। कार्य स्थल पर सुव्यवस्था रहने से निर्धारित से अधिक आय बन सकेगी। दाम्पत्य में नोकझोंक के बाद भी सुख की अनुभूति होगी।

सिंह

किसी गुप्त चिंता से बेचैन रहेंगे। बुजुर्गो का आशीर्वाद एवं पारिवारिक धार्मिक प्रतिष्ठा का लाभ व्यापार में मिलेगा। बाहरी लोग अन्य की अपेक्षा आपसे व्यवहार बनाना अधिक पसंद करेंगे। नौकरी पेशा पदोन्नति अथवा अतिरिक्त आय की उम्मीद में रहेंगे। कुछ हद तक सफल हो जाएंगे।

कन्या

बाहरी दुनिया को छोड़ अधिक समय अपने में मस्त रहेंगे। आवश्यक कार्यों में लापरवाही या टालमटोल करना आर्थिक हानि के साथ ही संबंधों में भी खटास ला सकता है। धार्मिक भावनाएं एवं परोपकारी स्वभाव रहते हुए भी मन से स्वार्थ सिद्धि की भावना नहीं जाएगी। धार्मिक स्थान की यात्रा पर खर्च होगा।

तुला

दिन सेहत के दृष्टिकोण से ठीक नहीं रहेगा। कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहने से जान कर भी स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरत सकते हैं। हाथ पैरों में शिथिलता आ सकती है। गलतियां होने की आशंका भी अधिक है आर्थिक संबंधित या अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य में किसी की सहायता अवश्य लें।

वृश्चिक

किसी के साथ श्रेष्ठ बनने की होड़ रहेगी। कुछ हद तक सफल तो रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र पर आपकी गलत छवि भी बन सकती है। अहम की भावना रहने से लोग आपकी सहायता करने से कतराएंगे। इससे कुछ महत्‍वपूर्ण कार्य अधूरे रहने की आशंका है। व्यावसायिक क्षेत्र पर कुछ नए प्रयोग करेंगे।

धनु

दिन शुभ फलदायी रहेगा, परंतु सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा। दिन के आरम्भ में पूर्व निर्धारित व्यावसायिक कार्य से व्यस्त रहेंगे। इसके बाद का अधिकांश समय मंदी में व्यतीत होगा। संध्या से फिर व्यवसाय में तेजी आएगी। भविष्य की योजना बनेगी। पर्याप्त धन का संचय आसानी से हो जाएगा।

मकर

दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। मनोरंजन कम होगा। कार्य क्षेत्र पर काम अधिक रहने से दिनचार्य बिगड़ेगी। आर्थिक लाभ बीच-बीच में होते रहने से खान पान का भी ध्यान नहीं रहेगा। सरकारी कार्यो में दौड़ धूप का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर नए लाभदायक संबंध बनाने आसान रहेंगे।

कुंभ

दिन विपरीत फलदायी रहने से विवेक से हर कार्य करने की सलाह है। पारिवारिक वातावरण मधुर बनाए रखें। अधिक बोलने से बचें। किसी भी कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। खर्च चलाने के लिए भी किसी से उधार लेना पड़ सकता है। सेहत भी नरम ही रहेगी। धैर्य एवं मौन धारण शांति बनाने में सहायक होगा।

मीन

कार्य व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलेंगे। सहकर्मी बिना बोले सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से धन कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा अंत समय पर टल सकती है। मन इच्छित वस्तुओं पर आसानी से खर्च कर सकेंगे। प्रेम प्रसंगों में समय एवं धन खर्च करेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj