Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 27 अगस्‍त, 2024

मेष

कोई गलतफहमी हो सकती है, वह दूर भी हो जाएगी। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती हैं। थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। घर पर समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। दिन की अपेक्षा शाम का समय बेहतर रहेगा।

वृष

शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

मिथुन

मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता बच्चों को नए ड्रेस आदि खरीद सकते हैं। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों की तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क

किसी मित्र की मदद से काम बनेंगे। कॉन्फिडेंस के दम पर लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में रूझान बढ़ेगा। समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। भाग्य अच्छे मौके देगा।

सिंह

अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। सेहतमंद भी रहेंगे। सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे।

कन्या

ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। जिम्मेदारियों के बोझ से मूड खराब नहीं होने दें।

तुला

आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है।

वृश्चिक

किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कोई अच्छी खबर मिलेगी। रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अवसर मिलेगा। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है।

धनु

दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। भविष्य को लेकर कोई आशंका हो सकती है।

मकर

किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। कामकाज की व्यस्तता में खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए।

कुंभ

किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर सफलता मिलेगी।

मीन

कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj