
Horoscope Today : 22 अगस्त, 2024
मेष
नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कुछ नया सिखने को मिलेगा। फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। वकीलों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। पुराने केस में जीत होगी। नए केस मिल सकते हैं। बच्चों के लिए अहम फैसला ले सकते हो। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष
आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
मिथुन
दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए ऑफर भी आ सकता है। बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है। किसी की गलत नसीहत तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इंजीनियरिंग के छात्र के लिए दिन शुभ है।
कर्क
दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। इसका फायदा आगे चलकर जरूर मिलेगा। नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी।
सिंह
रूके हुए कामों में मित्र आपकी मदद करेंगे। दुश्मन दूरियां बनाये रहेंगे। अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। छात्र वर्ग किसी से बहस नहीं करें। पढ़ाई के प्रति रूझान बनी रहेगी। कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।
कन्या
किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोडी निगेटिविटि फील हो सकती है। साथी के साथ समय बिताये। सेहत के प्रति सावधान रहें। खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।
तुला
लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे, जिसका नेगेटिव असर इमेज पर पड़ता हो। पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के योग हैं। कारोबारी को किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
वृश्चिक
बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। बेरोजगारों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से दोगुना धनलाभ हो सकता है। लवमेट के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
धनु
नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें। इससे भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव काम आ सकता है। उसका अच्छा परिणाम जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।
मकर
अधिकारी कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा। अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें। मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करें। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा।
कुंभ
सभी काम मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद होगी। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
मीन
परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएं रखें। ऑफिस में कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किये जा सकते हैं। फिजूल खर्च से बचें। किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj