Horoscope Today : 18 अगस्त, 2024
मेष
सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। परिवार के लिए समय मिलेगा। किसी रिश्तेदार से मिला उपहार ख़ुशी लेकर आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन कार्य कोशिश करने पर ही बनेगा। सेहत के लिहाज़ से दौड़ लगाना व योगा फ़ायदेमंद रहेगा।
वृष
बेहतर ज़िन्दगी के लिए सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा उत्पन्न होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएं तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें। मानसिक शांति भंग नहीं करने दें।
मिथुन
रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वयं को ज़रूरत से ज़्यादा काम के नीचे नहीं दबाएं। थोड़ा आराम करें। कामों को कल तक के लिए टाल दें। बिना किसी की मदद के ही धन कमा पाने में सक्षम होंगे। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
कर्क
सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। माता पक्ष से मामा या नाना से धन लाभ होने की पूरी संभावना है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं, वे बहुत ख़ुश नहीं होंगे। भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
सिंह
दिन तालमेल वाला होगा। अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन ख़र्च में इज़ाफ़ा कम होगा। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने और भविष्य के लिए योजना बनाने की ज़रूरत है। कोई आपका मूड ख़राब कर सकता है, लेकिन समझदारी से सब सही हो जाएगा। व्यर्थ की चिंता और परेशानियों से बचें।
कन्या
भागदौड़ भरे दिन के बावजूद सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। धन आपकी मुट्ठियों से आसानी से सरक जाएगा, लेकिन अच्छे सितारे तंगी नहीं आने देंगे। हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है। समय की महत्ता को समझे। समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है।
तुला
धार्मिक व आध्यात्मिक विचार प्रबल रहेंगे। किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है, जिससे कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। जीवनसाथी का साथ मंगलमय होगा। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता को भंग नहीं होने दें। ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा कम ऊर्जावान महसूस करेंगे। आराम करें।
वृश्चिक
पारिवारिक सहयोग मिलेगा। बड़ों का आशीर्वाद फलित होगा। गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। धन लाभ होने की संभावना बन रही है। परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना फलित होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
धनु
दिन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पैसे का संचय करने के लिए घर के लोगों से सलाह ले सकते है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा।
मकर
मेहनत और परिवार का सहयोग मन के अनुकूलता परिणाम देने में सफल रहेंगे। आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए सावधान रहें। सामाजिक दायरा बढ़ने से मन प्रसन्न होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मनोनुकूल वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा। मन शांत रखें।
कुंभ
धन लाभ होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में और अधिक रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से किया सलाह फलित होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा। मानसिक तनाव कम हो जाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मीन
परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को ख़ुश रखेंगी। भाई बहनों की मदद से आर्थिक लाभ मिल पाएगा। भाई बहनों की सलाह लें। चिंतन से राहत मिलेगी। जीवनसाथी की सकारात्मक मानसिकता को समझे। सम्मान दें। आराम के लिए समय निकाले। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj