Horoscope Today : 1 अगस्त, 2024
मेष
रचनात्मक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। अधूरे काम को पूरा करने के लिये समय मिलेगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का या घर पर सभी को समय देने का आनंद प्राप्त होगा।
वृष
स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। विवाहित पार्टनर की उपलब्धियों से बेहद खुश होंगे। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को बड़ी सफलता मिलेगी।
मिथुन
व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार और मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं।
कर्क
कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। बेहतर मुनाफा ले पाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले बेहतर होगी। सामाजिक कार्यों में बड़ा योगदान देंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग से काम आसान होंगे।
सिंह
दिन मिश्र फलदायी है। शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव होगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। अचानक आए खर्चे आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं।
कन्या
व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आपकी सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। कोई व्यक्ति आपके करियर को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा।
तुला
परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। आपके अंदर नई उर्जा का संचार होगा। अपनी बुद्धि और कौशल से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे।
वृश्चिक
दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव करेंगे। उनका साथ भी मिलेगा। किस्मत पूरा साथ देगी। पदोन्नति पर मुहर भी लग जायेगी। छात्र नये कोर्स को ज्वाइन कर सकते हैं।
धनु
परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जायेगा। दूसरों से बात करते वक्त संतुलित विचार रखें। किसी के बारे में चर्चा करना आपको हानि पहुंचा सकता है। संतान पक्ष की सफलता खुशियों को दोगुना कर देगी।
मकर
दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में धन लाभ का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे। किसी नये बिजनेस में निवेश करेंगे तो लाभ अवश्य होगा।
कुंभ
दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके सीधेपन का दूसरे फायदा उठा सकते हैं। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। सीनियर्स का दबाव रहेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।
मीन
धन लाभ का योग है। ऑफिस में आपके काम से बॉस खुश रहेंगे। लवमेट के लिये दिन अच्छा है। आपका व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करेगा। मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8