ज्ञानोदय उच्च विद्यालय के शिविर 200 छात्रों की निःशुल्क दांत जांच

झारखंड
Spread the love

रांची। सामाजिक संस्था शारदा फाउंडेशन की ओर से ज्ञानोदय उच्च विद्यालय में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन 27 अगस्‍त को किया गया। इसमें कांके रोड स्थित डेंटावीटा डेंटल क्लिनिक की डॉ सौम्या सिन्हा ने 200 से अधिक छात्रों की दांतों की जांच की। उसकी देखभाल के लिए भी जागरूक किया। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए शिविर लगाया गया।

मौके पर डॉ सौम्या ने कहा कि बच्चे दांतों की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। इस कारण दांतों में कैविटी ज्यादा जमा हो जाती है। इससे दांतों में सड़न होने लगती है। इसलिए दांतों की स्वच्छता पर हमें विशेष ध्यान देना चाहिए।

शिविर में पायरिया, फ़्लोरोसिस, कैविटी से प्रभावित अधिक छात्र पाए गए। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं के बीच टूथपेस्ट, टूथब्रश का वितरण भी किया गया।

मौके पर शारदा फाउंडेशन के आशुतोष द्विवेदी, सुशील कुमार, स्कूल के सचिव डॉ भीम प्रभाकर, प्राचार्य वासुदेव महतो, जय श्रीवास्तव, सोनी कुमारी समेत कई अन्‍य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj