ग्रीन कॉर्नर वार्षिक बिक्री सह प्रदर्शनी का समापन

झारखंड
Spread the love

  • पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हुआ था कार्यक्रम

रांची। कांके रोड स्थित एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट पर्यावरण संरक्षण अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय ग्रीन कॉर्नर वार्षिक बिक्री सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इसका समापन 17 अगस्‍त को हुआ। पर्यावरण प्रेमी जूली अग्रवाल ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता को लेकर यह प्रदर्शनी लगाई थी।

प्रदर्शनी में लोग अपने घर और ऑफिस को सजाने संवारने के लिए इंडोर एवं आउटडोर पौधे के मनमोहक कलेक्शन को भी खरीदा।

जूली अग्रवाल ने कहा कि घर में कार्पेट, क्लीनर, पेंट, इंक काफी चीजें होती है, जो घर की हवा में प्रदूषण पैदा करते हैं। घर में लगे पौधे प्रदूषण पैदा करने वाली चीजों के असर को कम करता है। घर की हवा को शुद्ध करता है। साथ ही, यह रात में सोते समय अपना अधिकांश काम करते हैं। हवा से कार्बन डाइऑक्साइड निकालता है। ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाता है, जिसके परिणामस्वरूप बेहतर नींद आती है।

इस प्रदर्शनी में अंथरियम, एग्लोनीमा, बोंजाई, जेन गार्डन एव ऑर्ने।मेंटल प्लांट्स की कई वेराइटी के इंडोर प्लांट यहां देखने को मिले। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए इंडोर प्लांट और आउटडोर प्लांट्स भी लोगों को काफी पसंद आया।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका उपस्थित थे। इस अवसर पर शंभू प्रसाद अग्रवाल, निलेश अग्रवाल, प्रीति गर्ग, अनामिका सिंह, पारिषा अग्रवाल, मोनू सोधानी, आशुतोष द्विवेदी सहित कई लोग उपस्थित थे। यह जानकारी जय श्रीवास्तव ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj