हर्षोल्लास के साथ की गई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

चक्रधरपुर। पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा श्रद्धा भाव से की गई। मां मनसा की पूजा का आरंभ घट यात्रा के साथ हुई। चक्रधरपुर नगरपरिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 दंदा साई में तीन जगहों में मां मनसा की प्रतिमा स्‍थापित की गई। सभी श्रद्धालु निर्जला व्रत रखते हुए बिंजय नदी से पूरे विधिवत पूजा अर्चना कर कलश में जल लाकर सांध्य में पूजा का आरंभ किया।

पुरोहित ने पूरे मंत्रोचार के साथ मां मनसा की पूजा की। पूजा में काफ़ी संख्या में महिलाओं ने अपने परिवार की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मां से मांगा। वहीं, अर्द्ध रात्रि में भी विशेष पूजा अनुष्ठान हुआ। मंदिरों के साथ कई श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में भी कलश स्थापित कर मां मनसा की पूजा अर्चना की।

शहर के अलावे ग्रामीण क्षेत्र के कई जगहों पर भी प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। पूजा को लेकर अहले सुबह से ही चहल-पहल थी। बाजार में फलों तथा पूजन सामग्री की दुकानों में काफी भीड़ देखी गई। रविवार को माता की प्रतिमा के विसर्जन के साथ मां मनसा के पूजा का समापन हो गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj