
- डायन कुप्रथा, नशा मुक्ति अभियान व स्तनपान विषयक कार्यशाला आयोजित
पलामू। मेदिनीनगर के टाउन हॉल में समाज कल्याण विभाग की ओर से डायन कुप्रथा, नशा मुक्ति अभियान व स्तनपान सप्ताह विषयक पर कार्यशाला का आयोजन 7 अगस्त को किया गया। उपायुक्त शशि रंजन, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद व जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, समाज कल्याण पदाधिकारी व जिला परिषद के अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि डायन कुप्रथा व नशा एक अभिशाप है। इस अभिशाप को बगैर आपके सहयोग के खत्म नहीं किया जा सकता है। इसलिये यह ज़रूरी है कि इन दोनों कुरीतियों को समाप्त करने में प्रशासन का हर संभव मदद करें। उन्होंने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में उपरोक्त दोनों कुरीतियों का कोई स्थान नहीं है।
उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने कहा कि आज जिन तीन विषयों को लेकर कार्यशाला आयोजित की गयी है, वे सभी विषय महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी मुखियाओं व सेविकाओं से कहा कि आप सभी ग्राउंड ज़ीरो पर कार्य करते हैं। ऐसे में इन कुरीतियों को रोकने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि डायन कुप्रथा अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र में होती हैं। नशा किसी भी रूप में सही नहीं है।
सिविल सर्जन डॉ अनिल ने स्तनपान की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यशाला में मासूम आर्ट ग्रुप की तरफ से नशा ही नाश है व डायन विषयक पर नाटक का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम के बाद सभी ने हस्ताक्षर बोर्ड पर साइन कर इन कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावे विभिन्न जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सेविका समेत अन्य उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj