सोनाहातू के चोगा गांव में हाथियों का उत्पातः सब्जी की फसल को पहुंचाया नुकसान, अब किसानों ने…

झारखंड
Spread the love

सोनाहातू। सोनाहातू प्रखंड के चोगा गांव में शुक्रवार की रात जंगली हाथियों के झुंड ने एक साथ धावा बोलकर किसानों की सब्जियों को मन भर खाया और नष्ट कर दिया। हाथियों के उत्पात से किसान त्रस्त हैं। घर की जमा पूंजी किसानों की नष्ट हो रही है। लगातार हाथियों के उत्पात से किसान पूरी तरह हताश हो चुके हैं।

शुक्रवार की रात गांव के किसान सागर महतो, धरम सिंह महतो, चमरा कोइरी, दिनेश कोइरी, दिलेश्वर कोइरी, सशोधर महतो और गोकुल कोइरी की मकई, बोदी, लौकी, बैगन सहित कई किसानों की फसल को खाया और रौंद दिया है।

इधर हाथियों के उत्पात की सूचना पर पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू गांव जाकर किसानों के नुकसान की जानकारी ली। वन विभाग से बात कर मुआवजा देने में तेजी लाने को कहा। हाथी मित्र तापस कर्मकार ने मुआवजा प्रक्रिया की जानकारी दी।