बंद का दिखा असर, चाईबासा का तांबो चौक जाम

झारखंड
Spread the love

चक्रधरपुर। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए सुझाव के विरोध में आहूत भारत बंद का पश्चिमी सिंहभूम में असर दिखाई दि‍या। बाजार लगभग बंद रहे। वाहनों का परिचालन ठप रहा। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंधित संगठनों के इस बंद का झारखंड मुक्ति मोर्चा का भी समर्थन रहा था।

चौहारों पर जाम, रास्ते बंद

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सड़क पर उतरे। मार्ग अवरुद्ध करके वाहनों का आवागमन ठप करा दिया। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सब कुछ बंद रहा। चाईबासा शहर के तांबो चौक पर सड़क को अवरुद्ध कर जहां जनजातीय संगठनों के लोग और झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदधारी और कार्यकर्ता विरोध जताया।

नहीं चली लंबी दूरी की बसें

बंद के कारण बसों का परिचालक ठप रहा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सुनील सिरका ने कहा कि आरक्षण में वर्गीकरण करके अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों में फूट डालने की कोशिश की जा रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj