रांची। झालसा के आदेशानुसार विकलांग बच्चों के सर्टिफिकेट बनवाने के लिए 45 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रांची डालसा ने रांची सदर अस्पताल के सिविल सर्जन के सहयोग से संत मिखाईल नेत्रहीन विद्यालय में दिव्यांग बच्चों का सर्टिफिकेट बनाने के लिए एक कैंप लगाया गया।
मौके पर 32 दिव्यांग बच्चों को चिन्हित किया गया। सर्टिफिकेट बनवाने के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर मेडिकल जांच की प्रक्रिया को समाप्त कर दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस अभियान के तहत नेत्रहीन एवं मूकबधिर विद्यायालय, हरमू में भी सदर अस्पताल के सहयोग से कैंप लगाकर दिव्यांग बच्चों के लिए सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। इस विशेष अभियान के तहत प्रतिदिन सदर अस्पताल में दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया जारी है।
इस अभियान के तहत झालसा के तत्वावधान में सदर अस्पताल प्रशासन के सहयोग से 21 अगस्त, 2024 को एक विशेष कैंप लगाकर रांची जिले के सभी दिव्यांग बच्चों के रजिस्ट्रेशन एवं मेडिकल के लिए टीम गठित की गयी है, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों को यूडीआईडी सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जा सके। चिकित्सकों की मदद से दिव्यांग बच्चों का उचित ईलाज भी कराया जा सके।
सभी अभिभावक उक्त तिथि को दिन के 11 बजे अपने बच्चों एवं संबंधित दस्तावेजों के साथ रांची सदर अस्पताल में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj