मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा के सावन मेले का समापन

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा के सावन मेले का समापन 3 अगस्‍त को हो गया। तीन दिनों तक चले इस मेले में अंतिम दिन भी काफ़ी भीड़ रही। सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था। तीसरे दिन मेले में काफ़ी ऑफर दिये गये। लोगों ने जमकर अपनी मनपसंद चीजों की ख़रीदारी की।

संयोजिका विनीता बिहानी, सरिता बथवाल, सपना सिंघानिया, पूजा अग्रवाल और रितु ने बताया कि मेले के स्‍टॉल धारकों को सम्‍मानित किया गया। समापन समारोह में बेस्ट सेल का पिंकी बुटीक को, बेस्ट डेकोरेसन प्रियंका को और बेस्ट सेल्समैनशिप का पुरस्‍कार ज्योति भागलपुर को मिला। अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने सभी विजेताओं को बधाई दी।

मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया कि सभी स्टॉलधारकों को पर्यावरण को बढ़ावा देते हुए समर्पण की तरफ़ से एक-एक पौधा दिया गया। आने वाले समय में भी ऐसे आयोजन करती रहेंगी। समापन समारोह में पूजा अग्रवाल ने मंच संचालन और रितु पोद्दार ने धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, सचिव शुभव अग्रवाल, संयोजिका विनीता बिहानी, सरिता बथवाल, पूजा अग्रवाल, सपना सिंघानिया, रितु पोद्दार, सुमिता लाठ, पूजा सारावगी, कविता सोमानी, कविता जालान, पायल जैन, दीपिका मोतिका, आशा सर्राफ़ उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8