रांची। सीसीएल ने बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित दुम्मा में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से क्षेत्र के हजारों लोगों को जीवन रेखा प्रदान की है। श्रावणी मेले के अवसर पर लगातार दसवें वर्ष यह शिविर लगाया गया। इसमें हजारों तीर्थयात्रियों की सेवा की गई।
21 जुलाई, 2024 से शुरू हुए इस शिविर में धार्मिक समागम के उत्साह के बीच श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का एक लोकप्रिय केंद्र बन गया था। गिरिडीह, ढोरी और बीएंडके सहित सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के चिकित्सकों की टीम को सेवाएं प्रदान करने के लिए तैनात किया गया है।
ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की नियमित जांच से लेकर विशेषज्ञ फिजियोथेरेपिस्ट शिविर तीर्थयात्रियों की विविध स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करता रहा। निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
चिकित्सा सेवाओं से परे शिविर कांवरियों के लिए आराम का स्थान बन गया था। इसमें शुद्ध पेयजल और ताजी चाय इत्यादि का प्रबंध भी किया गया था। श्रद्धालुओं की मांसपेशियों को आराम देने और असुविधा दूर करने के लिए मुफ्त मालिश की सुविधा भी उपलब्ध थी।
गिरिडीह क्षेत्र के सीएमओ डॉ. परिमल सिन्हा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (ढोरी) डॉ. सुधांशु शर्मा और बीएंडके क्षेत्र के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शंकर प्रसाद के मार्गदर्शन में चिकित्सा टीम तीर्थयात्रियों के कल्याण के लिए लगातार काम की।
महाप्रबंधक (गिरिडीह) बासब चौधरी ने कहा, ‘हम 2014 से सावन के महीने में दुम्मा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहे हैं। यह देखकर खुशी होती है कि हमने इस एक महीने में 1 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों और हितधारकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।’
सीसीएल सीएमडी नीलेन्दु कुमार सिंह के नेतृत्व में यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर 20 अगस्त, 2024 को समाप्त हुआ।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj