सीए कनेक्‍ट पोर्टल की लॉन्चिंग कल, मिलेगी ये सेवाएं

झारखंड
Spread the love

रांची। प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और सीए की सेवाओं के लिए वन-स्टॉप समाधान सीए कनेक्‍ट पोर्टल होगा। इसकी शुरुआत 1 सितंबर, 2024 को होटल रेडिसन ब्लू में की जाएगी। कार्यक्रम का देशव्यापी लाइव प्रसारण होगा। यह जानकारी दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रांची शाखा की चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बागला ने 31 अगस्‍त को मीडिया को दी।

सीए श्रद्धा बागला ने बताया कि सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट चाहे प्रैक्टिसिंग हो या नौकरीपेशा, उससे संबंधित सेवाओं के लिए सीए कनेक्‍ट पोर्टल वन-स्टॉप समाधान होगा। इस पोर्टल के माध्यम से अब क्लाइंट पूर्ण पैमाने पर उपयोग के लिए सीए पंजीकरण और नई सुविधाओं के साथ तैयार है। इस पोर्टल से क्लाइंट को आईसीएआई द्वारा प्रदान की गई सीए की सूची प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्‍त, यह सुनिश्चित करेगा कि सीए के बारे में जानकारी प्रामाणिक एवं सत्य है। यह भारत के सभी हिस्सों में क्लाइंट के उपयोग के लिए खुला रहेगा।

सीए श्रद्धा बागला ने बताया कि सीए कनेक्‍ट पोर्टल कि लॉन्चिंग समारोह के मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विशेष अतिथि कोल इंडिया के ईडी सीए सुनील मेहता होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विख्यात उपन्यासकार चेतन भगत, इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के राष्ठ्रीय अध्यक्ष सीए रणजीत कुमार अग्रवाल, एथिकल स्टैंडर्ड बोर्ड के चेयरमैन सीए (डॉ) अनुज गोयल और प्रत्यक्ष कर के प्रख्यात विशेषज्ञ सीए (डॉ) गिरीश आहूजा उपस्थित होंगे।

इस कार्यक्रम में रांची एवं देश भर के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को आमंत्रित किया गया है। मौके पर इंस्‍टीट्यूट की रांची शाखा के कार्यकरिणी सदस्य सीए निशांत मोदी और मीडिया सन्यवक सीए रोहित रॉय उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj