भाजपा महिला मोर्चा ने डीसी कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन, निशाने पर रही हेमंत सरकार

झारखंड
Spread the love

सरायकेला। भाजपा महिला मोर्चा सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष रश्मि साहू के नेतृत्व में बुधवार को सरायकेला जिला मुख्यालय में झारखंड की महिला विरोधी भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ हजारों महिलाओं ने आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन किया।

गीता कोड़ा ने कहा- आपराधिक घटनाओं को रोकने में हेमंत विफल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने वर्तमान झारखंड सरकार को चेतावनी देते हुए महिलाओं पर अत्याचार बंद करने को कहा। पूरे प्रदेश में महिला युवती यहां तक की छोटी-छोटी बच्चियां भी दुष्कर्म और अन्य आपराधिक घटनाओं का शिकार हो रही हैं। इसकी रोकथाम के लिए वर्तमान झारखंड सरकार प्रयासरत नहीं है और महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में पूरी तरह से विफल है।

मेनका सरदार ने कहा-आदिवासी हितैषी का दिखावा करती है सरकार

पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि, महिला सुरक्षा कभी भी इस सरकार के लिए प्राथमिकता नहीं रही। आदिवासी महिला हितैषी होने का दिखावा करने वाली झूठी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आधी आबादी ने संकल्प ले लिया है।

मंईयां सम्मान योजना के नाम पर जनता को ठग रही है सरकार

ज़िलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि, इस सरकार ने बार-बार अपना आदिवासी चरित्र उजागर किया है। चाहे रूपा तिर्की का मामला हो या फिर रुबिका पहाड़ीन की निर्मम हत्या का। झारखंड में 6400 बलात्कार के मामले हुए हैं। इस सरकार ने आंदोलनरत महिला सहायक पुलिस कर्मियों का टेंट तक बारिश में उजाड़ दिया था। अब सरकार जाने को है, महीने भर में अचार संहिता लग जाएगी, फिर भी यह सरकार मंईयां सम्मान योजना के नाम पर जनता को ठगने का प्रयास कर रही है। लोकसभा चुनाव के वक़्त यही लोग खटखटा खाते में पैसा भेजने का वादा किए थे। उदय सिंहदेव ने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती, इस निक्कमी सरकार को जनता जल्द सबक सिखायेगी। सभा समाप्ति के बाद भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश के महामहिम के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

इन्होंने कार्यक्रम को किया संबोधित

आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम में सरायकेला जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शकुंतला महाली, सरायकेला नगर परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, गीता बालमुचू, झींगी हेंब्रम, रितिका मुखी, सारथी महतो, अमृता टुडू, रीता मंडल, सुनीता मिश्रा, जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, गणेश महाली, रमेश हांसदा, मधुसूदन गोराई, विनोद राय, अनुराग जायसवाल, मनोज महतो, संजय सरदार, अभिषेक आचार्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में ज़िले भर से आईं सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।