बाढ़ू में 100 वृद्धों को रखने की क्षमता वाला बनेगा वृद्धाश्रम

झारखंड
Spread the love

  • कांके में वृद्धाश्रम कार्यालय का उद्घाटन

रांची। कांके ब्लॉक चौक स्थित कांके जेनरल हास्पिटल में रविवार को राधिका एंड एतवारी मेमोरियल ट्रस्ट के वृद्धाश्रम कार्यालय का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि रांची वेटनरी कालेज के पूर्व डीन डॉ. बीके राय, विशिष्ट अतिथि सहायक आयकर आयुक्त शशि भूषण शर्मा, कवयित्री मीनू मीना सिन्हा, डॉ. कुमारी आभा और इंडियन रेड क्रास सोसायटी रांची के चेयरमैन डॉ. शंभू प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया।

संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ. शंभू प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रखंड के सेमर टोली बाढ़ू में 100 वृद्धों को रखने की क्षमता वाला वृद्धाश्रम बनाया जाएगा। इसमें वैसे वृद्धों को आश्रय दिया जाएगा, जिनके स्वजनों ने उनका परित्याग कर दिया हो या अकेले हों। इसका लक्ष्य मानवता की सेवा, उम्र के अंतिम पड़ाव में उनकी समुचित देखभाल और सेवा सुविधा देना है। ट्रस्ट अनाथालय और दिव्यांगजनों की सहायता के लिए भी केंद्र स्थापित करने का प्रयास करेगा। ट्रस्ट डायबिटीज के रोगियों के लिए हेल्थ रिहैबिलिटेशन सेंटर भी शुरू करेगा।

मुख्य अतिथि डॉ. बीके राय ने कहा कि आज के परिवेश में बुजुर्ग एकाकी जीवन जीने को बाध्य हैं। उनको उम्र के अंतिम पड़ाव में भी उत्साह, अपनापन, प्रेम और देखभाल की जरूरत है, जो इस वृद्धाश्रम में मिल सकेगा।

उद्घाटन अवसर पर कवयित्री मीनू मीना सिन्हा ने बुजुर्गों की कहानी, बुजुर्गों की जुबानी का काव्य पाठ किया। इस अवसर पर डॉ. एमके सिंह, डॉ. अनुपकांत, डॉ. नरेश यादव, आशीष रंजन, महेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj